आम्रपाली परियोजना में आंदोलन की सुगबुगाहट हुई तेज, ग्रामीणों ने की बैठक कैलिबर कंपनी का तीखा विरोध
टंडवा (चतरा) आम्रपाली कोल परियोजना में जोरदार आंदोलन की चिंगारी सुलग रही है। जिससे तीसरे फेज में उत्खनन व शिवपुर साइडिंग तक कोल परिवहन हेतु लगभग सवा दस हजार करोड़ का ठेका लेकर पहुंची कैलिबर माइनिंग कंपनी की राह आगे फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो खदान में नारियल फोड़कर शुभारंभ किये जाने की चर्चा फैलते हीं ग्रामीण जोरदार आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। कंपनी के नीतियों की आलोचना करते हुवे तीखा विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को उड़सू में विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें 3 जुलाई को गुपचुप तरीके से शुभारंभ हुवे कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई। मौजूद लोगों ने कैलिबर कंपनी के उपर बगैर विस्थापन, पुनर्वास व नियोजन का चर्चा भू-रैयतों से किये हीं गुपचुप कार्य करने व अंग्रेजों के फूट डालो और राज करो की नीति अपनाये जाने के गंभीर आरोप लगाये। बैठक की अध्यक्षता सूरज उरांव व संचालन कुंदन पासवान द्वारा की गई। विदित हो कि कैलिबर कंपनी से ग्रामीण कार्य करने से पूर्व काफ़ी दिनों से उक्त मुद्दे पर व्यापक चर्चा की लोग मांग कर रहे थे। स्मरण हो कि झारखंड ग्रामीण मजदूर कल्याण संघ के महामंत्री रमेश वर्मा ने लगभग एक माह पूर्व 7 जून को प्रोजेक्ट जीएम समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर वस्तुस्थितियों से अवगत कराया था। जिसमें त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने, कार्यरत मजदूरों व बेरोजगारों के नियोजन करने की मांग प्रमुखता से शामिल थे।आशुतोष मिश्रा ने परियोजना प्रबंधन से समन्वय बनाने की अपील करते हुवे शीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में जयराम उरांव, राजकुमार चौधरी,जीवन दास, राजेन्द्र उरांव,शीतली देवी,गंगिया देवी,संजू देवी, बिनोद भुईयां, विक्की पासवान,अमर यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

















Total Users : 1271234
Total views : 3140291