प्रतापपुर (चतरा)। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में प्रतापपुर प्रखंड के राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 15 एवं अंडर 17 (बालक) तथा अंडर 17 (बालिका) वर्ग की टीमें भाग ली। कार्यक्रम के दूसरे दिन फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय कौरा, कन्या मध्य विद्यालय प्रतापपुर, मध्य विद्यालय प्रतापपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रतापपुर सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच फुटबॉल मैच की प्रतियोगिता हुइर्। जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के बच्चों को विजेता और उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा के बच्चों को उपविजेता घोषित किया गया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के बालिकाओं के बीच हुए इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा को विजेता और प्लस टू को उपविजेता घोषित किया गया। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में प्लस 2 हाई स्कूल प्रतापपुर और मध्य विद्यालय प्रतापपुर के बीच फुटबॉल मैच हुआ। जिसमें प्लस टू को विजेता और मध्य विद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया। 12 वर्ष के अंदर आयु वर्ग के लिटिल चौंपियन मैच कन्या मध्य विद्यालय प्रतापपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे के बीच हुआ। जिसमें कन्या मध्य विद्यालय विजेता और गोमे उपविजेता घोषित किए गए। इस खेल कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात बीपीओ अजय दास, प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के प्राचार्य मनोज कुमार, शिक्षक सर्वेश सिंह सहित अन्य शिक्षकों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता और उपविजेता को मेडल देकर किया गया उत्साहवर्धन, अंडर 15 व अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

On: July 2, 2025 11:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 1029644
Total views : 2812792