चतरा। चतरा महाविद्यालय चतरा के 65वें स्थापना दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रिले रेस तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिले रेस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में संदीप कुमार राणा, ओम प्रकाश यादव, सुबोध कुमार यादव तथा राजु कुमार व छात्राओं के वर्ग में अनिशा कुमारी, किरण कुमारी, चंदा कुमारी तथा प्रतिमा कुमारी विजेता रहीं। इस खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रो. बालेश्वर राम, डॉ. कंचन सोय मुरम, डॉ. ग्लोरिया ग्रेस होरो, छोटू हेमब्रम, धीरेन्द्र, शिवशंकर तथा अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तदोपरांत बीएड संभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके लिए विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू मुर्मू, तिलका मांझी, गंगा नारायण सिंह तथा जयपाल सिंह मुंडा नामक अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया। इस क्विज प्रतियोगिता में तिलका मांझी ग्रुप, सिद्धू कान्हू मुर्मू ग्रुप तथा गंगा नारायण सिंह ग्रुप ने जगह बनाया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. मुमताज़ अंसारी, प्रो. प्रेम बसंत बाखला, प्रो. बालेश्वर राम, हीरामन महतो, श्रेया प्रकाश, रवि मित्तल, शंकर कुमार तथा रंजन कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा, बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर सिंह, डॉ. हेमंत मिश्रा, प्रो. चन्द्र कान्त कमल, प्रो. अमित सिंह तथा अन्य प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मी और काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा























Total Users : 1029645
Total views : 2812793