Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेल मैदान की भूमि पर छात्रवास बनाने का विरोध, खेल प्रेमियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

On: June 29, 2025 12:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में छात्रवास बनाया जा रहा है। वहीं खेल मैदान में छात्रवास निर्माण का प्रखंड के खेल प्रेमी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को दूसरी बार एसडीओ द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त कर पुलिस प्रशासन के सहयोग से जबरन छात्रवास का निर्माण करवाने आए पुलिसकर्मी पर भी खेल प्रेमियों का आक्रोश फूटा सभी ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया है। खेल प्रेमियों ने बताया कि 28 पंचायत के खिलाड़ी इसी मैदान पर पूर्ण रूप से आश्रित हैं। यह खेल मैदान प्रखंड क्षेत्र का एक मात्र खेल मैदान है। जहां हर तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहता है। राजद नेता प्रभुदायल यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण चौरसिया ने भी खेल प्रेमियों का भरपूर समर्थन किया। इन दोनों नेताओं ने स्थानीय विधायक जर्नादन पासवान और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता से बात कर इस मामला को अवगत करवाते हुए तीन दिनों के लिए कार्य को स्थगित करवाया है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय ग्रामीण, नेता और खेल प्रेमी समाहरणालय पहुंचकर संवेदक पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि प्लस टू विद्यालय का खेल मैदान है। ग्रामीणों के मुताबिक संवेदक द्वारा खेल मैदान का जबरन अतिक्रमण कर निजी लाभ के लिए इस भूमि पर छात्रवास बनाने का निर्णय लिया है। गेरुआ मुखिया दूधनाथ यादव, डुमरीकला मुखिया साधना सिंह, खुटीकेवाल खुर्द मुखिया वृजकिशोर सिंह, नावाडीह मुखिया बसंती पन्ना सहित स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि इस मैदान में छात्रवास का निर्माण किया गया, तो खेलप्रामियों के खेलने के लिए जो स्थान है, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जो प्रखण्ड के खिलाड़ियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से छात्रवास निर्माण को रोकने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार संवेदक पर कार्रवाई करने की भी अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment