चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतिम दिन चतरा जिला प्रशासन द्वारा भव्य थीम आधारित मैराथन दौड़, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, सेल्फी प्वाइंट एवं विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर समाहरणालय परिसर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक मादक पदार्थ निषेध विषय पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, सरकारी कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नशा नहीं, नव निर्माण चाहिए” जैसे नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने स्वंय उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है। इस अभियान का उद्देश्य है लोगों को जागरूक कर उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना। युवा वर्ग से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें नशे के लत से दूर रहे और अपने ऊर्जा को किसी अच्छे कार्य के लिए प्रयोग करें। जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि चतरा को नशा मुक्त बनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए अपना संकल्प व्यक्त किया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए आज के कार्यक्रम में यह देखने को मिला कि काफी संख्या में युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया है। नशे के विरुद्ध चतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मैं आमजन से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहें, और यदि नशे से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो अविलंब प्रशासन को सूचित करें। स्टेडियम परिसर में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट, स्लोगन बैनर, कट आउट एवं थीम आधारित चित्र प्रदर्शनियों ने युवाओं और छात्रों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई प्रतिभागियों ने “मैं हूँ नशा मुक्त दृ क्या आप हैं?” जैसे स्लोगन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान दिया।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा























Total Users : 1029643
Total views : 2812790