सिमरिया (चतरा)। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिमरिया प्रखंड में विभिन्न संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया, ब्लॉक ऑफिस एवं शीला में संचालित संत थॉमस स्कूल, अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय,? सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास किया गया। अनुसूचित जाति विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रवेश केवट ने लोगों को योग का अभ्यास कराया,। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने लोगों को योग करने की शपथ दिलाई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मंटू कुमार ने बताया कि 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह के साथ संतुलन के बीच संबंध को दोहराती है। वहि दूसरी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में संत थॉमस स्कूल शिला सहित अन्य स्थानों पर योग शिविर का आयोजन अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा आदि के नेतत्व में किया गया।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा






















Total Users : 1029646
Total views : 2812794