Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

11 वें योग दिवस पर क्या आम, क्या खास, सबने किया योगासन, प्रखंड़ों में भी लोगों ने किया योग

On: June 21, 2025 11:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/कान्हाचट्टी/प्रतापपुर/गिद्धौर। 11वें विश्व योग दिवस पर शनिवार को जिले के कान्हाचट्टी, गिद्धौर, प्रतापपुर, टंडवा, पत्थलगड़ा, इटखोरी, कुंदा समेत विभिन्न प्रखंड़ों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्या आम, क्या खास, सबने योगासन कर करें योग रहें निरोग का नारा बुलंद किया। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत स्थित अमृत सरोवर परसौनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोजगार सेवक नौशाद मसूद के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रतिनिधि, कर्मी व ग्रामीणों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया। मौके पर सिकंदर कुमार, प्रकाश कुमार यादव, नंदकिशोर कुमार यादव, प्रदीप कुमार पासवान आदि शामिल थे। वहीं प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय के अलावे उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे, प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योगासन से हुई, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन सूर्य नमस्कार, वज्रासन, तथा अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यासों का अभ्यास किया गया। गोमे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवध ठाकुर और शिक्षक कुजेश्वर यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का माध्यम है। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित केबी पल्स टू उच्च विद्यालय में अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग गुरु शंकर चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राआ के साथ अतिथियों को योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुमार उज्जवल ने कहा कि हम योग करके निरोग रह सकते हैं। आज योग पूरे विश्व में किया जाता है। योग गुरु शंकर चंद्रवंशी ने अनेकों तरह के योग करवाकर प्रतिदिन अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। मौके पर योग प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कुंदा प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर जनता उच्च विद्यालय खेल मैदान, स्वास्थ केंद्र परिसर, प्रखंड परिसर समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने योग के महत्व को समझा और इसके लाभों को अपनाने का संकल्प लिया। गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत दर्जनों सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में योग दिवस पर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। प्रखंड के सभी मुखिया व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीण जनता के साथ योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, मुखिया जगदीश यादव, सरिता देवी, बेबी देवी, निर्मला देवी, जेएसएलपीएस की प्रतिमा देवी, नीलम देवी, उषा देवी, अंगिरा देवी, पूजा देवी, पीएलभी सुरेश राणा, शंभू कुमार राणा, मुसाफिर कुशवाहा आदि शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment