Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंदुमती टीबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में डिस्ट्रिक ताइक्वांडो समर कैंप का आयोजन

On: June 9, 2025 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित इंदुमती टीबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में चतरा डिस्ट्रिक ताइक्वांडो समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय सचिव संजय सिन्हा एवं प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत् दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का उद्घाटन किया। मौके पर चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के महासचिव संजीत मिश्रा उपस्थित रहे। समर कैंप के आयोजन में क्रीड़ा भारती चतरा ने सहयोग किया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बबलू गुप्ता उर्फ संदीप गुप्ता ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने में क्रीड़ा भारती की भूमिका अग्रिम रहेगी। मुख्य प्रशिक्षक विकास कुमार केशरी के नेतृत्व में सूरज कुमार, सुनीता कुमारी, देवानंद कुमार आदि ने प्रतिभागियों को सिखाए खेल के नए गुर एवं दांव पेंच, सहयोगी जुगल कुमार, पीयूष कुमार आदि ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मंच संचालन राष्ट्रीय निर्णायक सूर्यप्रकाश सिन्हा ने किया। ज्ञात हो कि समर कैंप तीन दिवसीय है। जिसमें ताइक्वांडो खेल का विस्तार से जानकारी एवं फाइट का गुर सिखाया जाएगा। साथ हीं साथ छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी को आत्मरक्षा सिखाओ के तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के संरक्षक मुकेश साह ने सभी को शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विकास कुमार केशरी ने अभिभावक से आग्रह किया कि अपने बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य कराएं ताकि बेटियों में आत्मविश्वास बढ़े एवं वे निडर बनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment