Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

8 साल बाद अपने पिता से मिली बच्ची…

On: May 2, 2023 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

12 वर्ष के उम्र में 2015 में भटक गई थी बच्ची, 8 साल बाद अपने पिता से मिली

न्यूज स्केल ब्यूरो के कुमार
देवघरः बच्चों के लिए परिवार ही सबसे बेहतर स्थाना होता है। लेकिल जब कोई बच्चा किसी कारन परिवार से बिछड़ जाए तो उस बच्चे के लिए वहीं से समस्या प्रारंभ हो जाती है, उसमें भी किसी बच्ची के लिए। ऐसा ही हुआ झारंखंड के पालोजोरी प्रखंड के बच्ची पार्वती कुमारी के साथ। वर्ष 2015 में पार्वती 12 वर्ष की उम्र में भटक गई थी। जिसे प्रशासन ने बाल गृह में रखा था। उस दौरान बच्ची अपने घर का पता बताने में असमर्थ थी, कई बार काउंसलिंग में भी कुछ जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसी बीच वर्ष 2020 में पार्वती किसी प्रकार बालिका गृह से भाग गई, जिसे राजस्थान में प्रशासन के द्वारा प्राप्त कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया। उसे बाद वहीं की सीडब्ल्यूसी के द्वारा देवघर सीडब्ल्यूसी को बच्ची पार्वती ट्रांसफर कर दी गई और बच्ची पुनः वापस देवघर बालिका गृह में रहने लगी। इस दौरान पार्वती कढ़ाई, बुनाई, झाड़ू बनाना आदि कई कला-कौशल सीखा। वहीं काफी संघर्षों के बाद डीएलएसए एवं सीडब्ल्यूसी के सहयोग से उसके पिता को खोज निकाला गया। उसे उपरांत दिनांक 2 मई 2023 को पार्वती के पिता न्यायालय के समक्ष पेश हुए और बच्ची ने अपने पिता की पहचान की। ऐसे में पार्वती अपने पिता से 8 साल बाद मिलकर काफी खुश हुई। बच्ची की मां बचपन में हीं गुजर गई थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायालय के आदेश से पार्वती को उसके पिता को सौंप दिया गया। डीएलएसए सेक्रेटरी मयंक टोपनो का पूर्ण सहयोग इस मामले में रहा है और उनके द्वारा कहा गया कि बालिका एवं उसके परिवार को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर तरह का आर्थिक मदद किया जाएगा। साथ ही बालिका एवं उसके परिवार को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीओ को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कौशल कुमार के द्वारा बताया गया कि उक्त बालिका का आफ्टर केयर के रूप में रिपोर्ट अधिकतम 1 वर्ष तक लिया जाएगा और फॉलोअर प्रतिवेदन के अनुसार कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की अनुशंसा एवं एकमुश्त सहायता राशि की अनुशंसा सरकार से की जाएगी। बाल गृह में जो प्रशिक्षण दिया गया है उसके कौशल दक्षता के अनुसार उसका प्राक्कलन बनाते हुए उसको एक मुफ्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पाण्डेय के द्वारा कहा गया की बच्चों के मामलों को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसे बच्चों को चिन्हित कर इनके परिवार आधारित देख भाल तथा पुनर्वास पर कार्य की जाय। मौके पर डीएलएसए सेक्रेटरी, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष, सदस्य देवेंद्र पांडेय, कुंडा थाना प्रभारी तथा अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment