चतरा। जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल से विकास कुमार केशरी सांसद प्रतिनिधि कला, संस्कृति, पर्यटन एवं खेल कूद विभाग के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में चतरा जिला ताइक्वांडो संघ, पतंजलि योग पीठ, टेबल टेनिस संघ, तलवार बाजी संघ, म्यूजिकल चेयर एंड स्केटिंग संघ एवं विभिन्न खेलों के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रुप से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसपी को प्रतिनिधिमंडल ने पौधा भेंट कर विभिन्न खेलों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। एसपी ने भी खेलों के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए लोगों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वकास कुमार केशरी के साथ मो. जमालुद्दीन, कुमार विवेक सिंह, सचिन्द्र पासवान, संजीत मिश्रा, सूरज कुमार, देवानंद, पियूष, जुगल, सुनीता आदि शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा






















Total Users : 1029585
Total views : 2812688