Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध रूप से संचालित 14 क्रेशर ध्वस्त, संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, उपायुक्त के निर्देश पर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, भारी मात्रा में स्टोन चिप्स व पत्थर जप्त

On: April 30, 2023 10:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

चतरा/इटखोरी/टंडवा। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को अवैध उत्खनन के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में अवैध उत्खनन में संलिप्त कई वाहनों को जब्त किया करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर एसडीओ, डीएमओ व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रतापपुर थाना अंतर्गत लोधिया में औचक निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्राथमिकी दर्ज एवं अनुज्ञप्ति रद्द किए जाने के बावजूद संचालकों के द्वारा चोरी-छिपे सात क्रसर संचालन किा जा रहा है। इस दौरान सभी 07 क्रेसार ईकाईयों को ध्वस्त करते हुए संचालकों के विरूद्ध प्रतापपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जबकी रविवार को जिला टास्क फोर्स द्वारा दूसरे दिन उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ मुमताज अंसारी, डीएमओ, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली द्वारा सदर थाना क्षेत्र के धमनियां, चटनियां, रेक्सी, ऊटां, खरिक गांव में लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद भी चोरी-छिपे संचालित सात क्रेसर सहित एक हॉट मिक्स प्लांट को ध्वस्त किया गया व भंडारण किए भारी मात्रा में चिप्स सहित पत्थर साढे सात हजार सीएफटी जप्त किया गया। प्रशासन के इस कार्रवाई से जिले के क्रेशर व्यवसायियों में हड़कंप मंच गया है। वहीं जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा अभियान से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि एसडीओ सिमरिया, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी सिमरिया के द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में माईनिंग से संबंधित संदिग्ध कागजात के आरोप में 01 कोयला लदे ट्रक व अवैध बालू लदे 03 ट्रैक्टर जप्त कर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं टंडवा थाना क्षेत्र में एसडीओ सिमरिया, एसडीपीओ टंडवा, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में अवैध बालू लदे 04 ट्रैक्टर जप्त कर कार्रवाई की गई। इटखोरी थाना क्षेत्र में अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में अवैध बालू लदे 03 ट्रैक्टर जप्त किए गए। सदर थाना क्षेत्र जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बीआर 2जीबी 3469, जेएच 02बीसी 7539 व बीआर02 जीए 8793 तीन हाइवा ट्रक बगैर वैद्ध ई-चालान/माईनिंग चालान के परिचालन करते हुए पाया गया। वाहन को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई की गई। सदर एसडीओ, डीएमओ व पुलिस बल के साथ चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के क्रम में सिन्दुआरी लीलाजन नदी में अवैध बालू उठाव करते एक ट्रैक्टर खनिज सहित जप्त करते हुए अवैध परिवहनकर्ता, वाहन मालिक व चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। वशिष्टनगर थाना अंतर्गत चतरा-जोरी मुख्य मार्ग के किनारे करैलीवार नीलाजन नदी बालू घाट पर दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू को लोड करते जप्त कर संबंधितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसी प्रकार प्रतापुपर थाना क्षेत्र में जांच के दौरान बिना ई-परिवहन परिचालन के लगभग 100-100 घनफुट बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Leave a Comment