Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त कीर्ति श्री ने की अघ्यक्षता

On: May 29, 2025 11:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिला खनिज फाउंडेशन सह प्रशिक्षण हॉल में जिला समाज कल्याण शाखा चतरा द्वारा उपायुक्त कीर्ति श्री की अध्यक्षता में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि यह प्रकृति की वरदान है तथा यह जिले के सभी स्कूलों में भस्मक एवं एमएचएम लैब की व्यस्था होनी चाहिए, ताकि बच्चियों का ड्रॉपआउट माहवारी के कारण ना हो। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि आज आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर यहां से जाने के बाद जानकारी को आस पड़ोस के क्षेत्र में प्रचारित तथा लोगों को जागरूक करें। प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा स्वागत भाषण में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर सिंड्रेला बालमुचू के द्वारा माहवारी में उपयोग किए जाने वाले सामग्री, स्वच्छता एवं साफ सफाई के बारे जानकारी दी गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी के द्वारा माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करने का आह्वान किया गया। वहीं जिले में माध्यमिक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की तीनों की टॉपर बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री पूनम खलखो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, स्केटिंग, फुटबॉल टीम, नृत्य टीम एवं कबड्डी टीम को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं किशोरी कीट देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन, सिविल सर्जन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक समर अभियान आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment