Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सोशल ऑडिट पर टंडवा में आयोजित हुई पंचायत स्तरीय जन सुनवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई हुई। ज्ञात हो कि ग्रामीण विकास विभाग रांची के आलोक में उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक चतरा के पत्रांक 28/मनरेगा दिनांक 15/04/2025 के आलोक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंकेक्षण 20 से 26 मई के बीच कराया गया। कबरा पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए दिलीप पांडेय, जयमंती देवी, खुर्शीद अंसारी व धनंजय पांडेय का सर्वसम्मति से ज्यूरी मनोनीत किये गये। ऑडिट टीम द्वारा 96 योजनाओं का भौतिक सत्यापन दस्तावेज जनसुनवाई के लिये रखा गया जिसपर बारिकी से विवेचना करने के पश्चात ज्यूरी टीम ने सभी मामलों को आंशिक सुधार योग्य पाया। वहीं संबंधितों को सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सभी मामले निष्पादित कर दिये गये। इस मौके पर रोजगार सेवक कौशल कुमार सिंह, सुमन भारतीय ,सुनीता देवी ,सहोद्री देवी, गीता देवी, रुक्मिणी देवी,शंकर राणा, बिनोद पांडेय,दिलीप महतो,निलेश्वर महतो, अशोक कुमार, संतोष पांडेय समेत जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व दर्जनों श्रमिक मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अन्य सभी पंचायतों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कई पंचायतों में सुनवाई के दौरान लंबित मामले प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के लिए भेजा गया है।
प्रखंड प्रशासन ने सभी पंचायतों में नियुक्त किये थे पर्यवेक्षक
जनसुनवाई कार्यक्रम के लिये सभी 18 पंचायतों पदमपुर में जितेन्द्र सिंह,धनगडा- जीवन चंद्र आजाद, मिश्रोल- गौतम केसरी, नावाडीह उर्फ तेलियाडी़ह- शेखर गुप्ता,कबरा- नेहाल वारसी, पोकला उर्फ कसियाडीह – संजय रवानी,कोयद- ब्रजेश कुमार,सराढु – संजीत तिवारी, गाडिलौंग – पवन सिंह,टंडवा – मो. इमरान,राहम- अर्जुन महतो, बड़गांव- नरेंद्र पांडेय, ड़हु विकास कुमार, बेंती- सत्येन्द्र कुमार, कल्याणपुर – सर्वेश कुमार सिंह,बहेरा पुरुषोत्तम गिरी,किचटो- प्रकाश सिन्हा एवं बचरा उत्तरी के लिए सत्येन्द्र कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था।

योजनाओं के संचालन में बरती जाती है पूरी पारदर्शिता: बीपीओ सुबोध पासवान

जनसुनवाई कार्यक्रम इस वर्ष पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बीपीओ सुबोध पासवान ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में धरातल पर पूरी पारदर्शिता बरती गई है। संबंधित कर्मियों को बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित सख्ती का ये सकारात्मक परिणाम है।

जनोपयोगी योजनाओं का प्राथमिकता से किया जा रहा चयन: बीडीओ देवलाल उरांव
मजदूरों के लिए रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण योजना है मनरेगा।जल संचयन के साथ-साथ कृषि कार्य के लिए डो़भा- तालाब व कूप निर्माण की बड़ी भूमिका है। नियमित अंतराल में कार्य स्थलों का निरीक्षण व विभागीय समीक्षा की जाती है।

जनसुनवाई कार्यक्रम का पंचायत समिति सदस्यों ने सामुहिक तौर पर किया बहिष्कार : राजेश चौधरी (पंचायत समिति संघ प्रखंड अध्यक्ष)

मनरेगा योजनाओं में अनुमोदन या चयन मामले में पंचायत समिति सदस्यों की समुचित भागीदारी नहीं होने से जनसुनवाई कार्यक्रम का सर्वसम्मति से बहिष्कार किया गया है। तमाम बैठकों में पंचायत समिति सदस्यों की हो रही उपेक्षा पर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा है। उक्त मामले में प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी से मंतव्य प्राप्त कर संघ द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment