Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीवन साथी के साथ सात फेरे लेने से चंद घंटे पहले हुई दुल्हन की मौत, पसरा मातम

On: May 6, 2025 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
मृतक युवती का फाइल फोटो

टंडवा (चतरा) अपने जीवन साथी के साथ शादी के सात फेरे लेने से महज चंद घंटे पहले हीं दुल्हन की हुई मौत से टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडी़ह गांव में खुशी का माहौल मंगलवार को मातम में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलियाडी़ह  निवासी कामेश्वर साव ने अपनी पुत्री नीतू का विवाह हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सापुर गांव में मंगलवार को होना था। जिसके लिये परंपरानुसार  शनिवार को उसकी लग्नबंधी होने के बाद विधिवत मायके से विदाई की गई थी। बताया गया कि शनिवार को सापुर गांव जाने के बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तेज बुखार आने के बाद ससुराल वालों ने प्राथमिक उपचार कराये। स्थिति गंभीर देखते हुवे नीतू परिजनों को सूचना देकर मायके तेलियाडी़ह  दिया। पश्चात, परिजनों ने उसे इलाज के लिए रांची में भर्ती करवाया लेकिन दुर्भाग्यवश जीवन साथी के साथ साथ फेरे लेने से चंद घंटे पहले हीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मर्माहत भरी दुखद घटना से परिजनों समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक युवती के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आमलोगों द्वारा घोर संवेदना व्यक्त की जा रही है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment