गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सभी विद्यालयों में एक पकवाड़े तक चलने वाले जल पखवाड़ा के तहत गिद्धौर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसे लेकर विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली तथा निबंध लेखन व जल संरक्षण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संचयन करने व इसके उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही जल बचाव, भूमिगत जल संरक्षण, पानी बर्बाद न करें, पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर विद्यालय वार्डेन बिंदु पोद्दार, विनय दांगी, मंजू कुमारी, पिंकी कुमारी, किरण कुमारी, पूनम कुमारी समेत अन्य शामिल है।
---Advertisement---



















Total Users : 1127724
Total views : 2949226