Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

10 हजार रिश्वत लेते ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल का बड़ा बाबू गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के अधिकारी गिरफ्तारी के बाद आरोपी बड़ा बाबू से पूछताछ कर रहे हैं। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला खरसावां जिले में उपरोक्त कार्रवाई की है। एसीबी डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि बड़ा बाबू द्वारा विभाग में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार नामक कर्मी से उनके पिता के ग्रुप बीमा का पैसा निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। जबकी राहुल रिश्वत नहीं देना चाहते थे। ऐसे में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की थी। उसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की और मामला सही पाए जाने पर एसीबी ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment