झारखंड राज्य के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर एक लड़की को अगवा करने को लेकर दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बाजार की दुकानों में आग लगा दिया। जबकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भड़के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी समेत अन्य कई घायल हो गए। हालांकी पुलिस बल की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद झिमड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। रात से ही पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। झिमड़ी गांव की दोनों तरफ पुलिस-प्रशासन द्वारा चेकनाका लगाया गया है। जहां सभी आने-जानेवाले लोगों से पूछताछ करने के बाद एंट्री दी जा रही है। इस घटना के कारण रोजाना लगनेवाला बाजार रविवार को नहीं लगा। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नीमडीह थाने में दोनों पक्षों द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसपी और चांडिल एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पुलिस क्षेत्र में कैंप कर रही है व स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
---Advertisement---

और पढ़ें
विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं
जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी














Total Users : 1277439
Total views : 3150229