Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ शिक्षक कर रहे खिलवाड़, जांच टीम ने बंद पाया विद्यालय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय सिसई में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ शिक्षकों द्वारा खुलेआम खिलवाड़ करने का एक मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आलोक में बुधवार को विद्यालय निरीक्षण हेतु पहुंची टीम ने सिसई उच्च विद्यालय को बंद पाया। जिसपर जांच टीम ने रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपने की उन्होंने बातें कही। आपको बता दें पिछले दिनों 11 मार्च को प्रखंड सभागार में प्रमुख रीना कुमारी, बीडीओ देवलाल उरांव की मौजूदगी में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर कबरा पंसस शशिबाला देवी ने शिकायत करते हुवे समुचित जांच व कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने औचक जांच हेतु पत्रांक बीआरसी 101 दिनांक 22 अप्रैल 2025 के आलोक में गठित औचक जांच टीम जब बुधवार को 11:30 बजे विद्यालय निरीक्षण करने के लिये पहुंची तो उन्होंने विद्यालय बंद पाया, जहां शिक्षक व बच्चे नदारद थे। जांच टीम में प्रखंड साधन सेवी टिकेश्वर कुमार, आपरेटर रमेश कुमार व एमआइएस अर्जुन कुमार शामिल थे।इस मामले में पूछे जाने पर बीड़ीओ देवलाल उरांव ने कहा कि लापरवाही बरतने की शिकायत पर विभागीय जांच कराई गई है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment