Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा लोकपाल ने टंडवा का किया दौरा, क्षतिग्रस्त आम बागवानी का लिया जायजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
क्षतिग्रस्त बागवानी का निरीक्षण करते मनरेगा लोकपाल संगीता प्रधान

मनरेगा लोकपाल ने टंडवा का किया दौरा, क्षतिग्रस्त आम बागवानी का लिया जायजा

टंडवा (चतरा) थाना क्षेत्र के कबरा पंचायत स्थित वृंदा मोड़ के समीप बिरसा बागवानी मिशन के तहत लगभग तीन एकड़ में लगाये गये आम के पौधों को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पिछले दिनों शनिवार को देर रात कुल्हाड़ी से काटे गये स्थल पर मंगलवार को मनरेगा लोकपाल संगीता प्रधान ने निरीक्षण किया । उन्होंने उपद्रवियों के इस कुकृत्य की निंदा करते हुवे प्रशासन से शीघ्र हीं संलिप्ततों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की। बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने पूरे मामले से मनरेगा आयुक्त को अवगत कराने की बात कही है। मौके पर कनीय अभियंता कौशल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।विदित हो कि भुक्तभोगी खैल्हा निवासी जयमंती देवी द्वारा वर्ष 2019-20 व 2020-21 मे शिवन्ति देवी व पारो देवी ने भी अपने- अपने जमीनों में उक्त योजना के तहत हीं आम के पौधे लगाये थे। सभी लाभुकों द्वारा लगाये गये लगभग तीन सौ आम के फले हुवे पेड़ों को अज्ञात उपद्रवी द्वारा कुल्हाड़ी से काट दिया गया। स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा समेत आमलोगों द्वारा भी ऐसे कुकृत्य की घोर निंदा करते हुवे संलिप्ततों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment