Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक के आभाव में बच्चों का भविष्य हो रहा खराब, शिक्षा के जगह बच्चों को परोसा जा रहा भोजन

On: April 18, 2025 12:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलरा मध्य विद्यालय समेत दर्जनों सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षकों का घोर अभाव है। जिसके कारण नव निहाल बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। शिक्षकों के अभाव में बच्चों को शिक्षा के जगह सिर्फ भोजन परोसा जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौन धारण कर बिगड़ते बच्चों के भविष्य का तमाशा देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दर्जनों ऐसे सरकारी विद्यालय हैं जहां बच्चों के अपेक्षा शिक्षकों की संख्या काफी है। परंतु प्रखंड स्तर पर निगरानी करने वाले जिम्मेदार प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी, संकुल स्तर पर कार्यरत बीआरपी, सीआरपी को बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं शिक्षकों की माने तो दर्जनों मर्तबा शिक्षकों की कमी होने की सूचना प्रखंड से लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित दी गई है। फिर भी जिम्मेदार पदाधिकारी इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिणाम स्वरूप अभिवंचित बच्चों का भविष्य शिक्षा के अभाव में अंधकार मय हो रहा है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की बात करें तो वे भी भूल चूक कभी कभार विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे तो गुणवत्तापूर्ण बच्चों को शिक्षा मिल रही या नहीं उस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते। केवल भोजन मिलता है कि नही ए देख कर अपनी जिम्मेवारियों से मुह मोड़ लेते हैं। दर्जनों अभिवंचित अभिभावकों ने बताया कि गरीबी के कारण अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय पढ़ाई के लिए भेजते हैं। परंतु शिक्षक के अभाव में बच्चों को समुचित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। सही से किताब पढ़ना तो दूर शुद्ध से अपना और अभिभावकों का नाम भी नहीं लिख पाते।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment