Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एनडीपीएस का अभियुक्त भेजा गया जेल, बीडीओ ने पुरानी योजना को बंद करने का दिया निर्देश, 30 बिरहोर परिवारों के बीच रेडी टू इट का वितरण, पुरी खबर लिंक में…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ ने प्रखंड कर्मी के साथ की बैठकए पुरानी योजना को बंद करने का दिया निर्देश

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने गुरुवार को प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पुरानी योजनाओं को बंद करवाने का निर्देश दियागया। बताया गया कि पंचायतों में पेंडिंग आवास, कुप, आम-बागवानी जैसे योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करावें। ताकि लाभुक को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो। बैठक में पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उज्जवल कुमार सिंह, चितरंजन शर्मा, बीपीओ रामकुमार सिंह, कनिय अभियंता सचिन कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, रोजगार सेवक निर्मल कुमार, पार्वती कुमारी, शालिनी भारती, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अभय कुमार सिंह, सतीश कुमार, शेखर कुमार आदि उपस्थित थे।

एनडीपीएस का अभियुक्त भेजा गया जेल

गिद्धौर(चतरा)। पुलिस ने एक एनडीपीएस के अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) चतरा शहर के चुड़ीहार मुहल्ला का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी गिद्धौर थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि बताया कि 14 मार्च को ब्राउन शुगर के साथ दो युवको को पकड़ा गया था। जिसमें अविनाश का नाम आया था। अविनाश दोनो से ब्राउन शुगर खरीदने का काम करता था। इसे लेकर सदर थाने के सहयोग से छापामारी अभियान चला कर गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

30 बिरहोर परिवारों के बीच रेडी टू इट का वितरण

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत जपुआ गांव में निवास करने वाले 30 बिरहोर परिवारों के बीच आंगनवाड़ी सेविका सुनैना देवी के नेतृत्व में रेडी टू इट का वितरण किया गया। इस दौरान 6 बिरहोर बच्चों का पोषण ट्रैक्ट के तहत केवाईसी किया। साथ ही दो गर्भवती महिलाओं का आधार टैली नहीं करने के कारण केवाईसी नहीं हो पाया। सेविका ने बिरहोर परिवारों को साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment