Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

इंद्रा मोड़ से रोल सड़क चौड़ीकरण कार्य का विरोध, द्वारी के रैयतों ने मुआवजा नहीं मिलने तक निर्माण बंद रखने का लिया निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के इंद्रा मोड़ से रोल तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर द्वारी गांव के रैयतों ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने तक निर्माण कार्य को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसे लेकर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने गुरुवार को द्वारी गांव पहुंचकर रैयतों के साथ बैठक किया। उन्होंने रैयतों से कहा कि जमीन का मुआवजा राशि हर हाल में मिलेगा। जिसकी सूची भू अर्जन कार्यालय द्वारा थ्री ए का प्रकाशन हो गया है। सरकारी प्रक्रिया के तहत रैयतों को शीघ्र भुगतान किया जाएगा। सीओ तथा रैयतों के बीच हुए वार्ता से रैयत काफी संतुष्ट दिखे। मालूम हो कि बीते 20 फरवरी को रैयतों ने मुआवजे को लेकर सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया था। इसकी सूचना सीओ को मिलते ही द्वारी गांव पहुंचकर रैयतों के साथ बैठक कर रैयतों को समझा कर संतुष्ट किया था। बताते चले कि सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य पूजा इंटर प्राइजेज के द्वारा किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment