Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वैवाहिक कार्यक्रमों में विधायक हुए शामिल, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का प्रबंधक ने किया उदघाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वैवाहिक कार्यक्रमों में विधायक हुए शामिल, नव दंपति को दिया आशीर्वाद

कुंदा(चतरा)। विधायक जनार्दन पासवान कुंदा प्रखंड क्षेत्र के ईचातु निवासी शंकर यादव, सुधीर यादव एवं कौशिलोंग उमेश ठाकुर के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया एवं क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए। भ्रमण के दौरान विधायक श्री पासवान ने लोगों की समस्याएं सुनने की उपरांत जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वही वैवाहिक कार्यक्रम में विधायक की उपस्थिति से ग्रामीणों में एक सकारात्मक संदेश गया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का प्रबंधक ने किया उदघाटन

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एयरटेल टॉवर के समीप अखिलेश यादव के मकान में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र का उदघाटन बुधवार को शाखा प्रबंधक अंजनेय कुमार ने वीधिवत पूजा अर्चना के उपरांत फीता काट कर किया। सीएसपी संचालक राहुल रंजन ने बताया कि हमारे पास एसबीआई की जो भी सुविधाएं हैं, ओ लोगों को मिलेगी। वहीं बैठक के शाखा प्रबंधक ने भी भी सीएसपी से मिलने वाली सुविधाओं से लोगों को अवगत कराया। मौके पर मुखिया मनोज साहू, अखिलेश प्रसाद यादव, हेमंत गुप्ता, गुलाब यादव, अनिल यादव, लकेश बर्मा, कृत यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment