Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गोष्ठी में शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा, पीएम श्री मध्य विद्यालय में बाल संसद का गठन, स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोष्ठी में शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित दी गई जानकारी

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षकों के गुरुगोष्ठी का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसका संचालन बीपीओ नीरज कुमार ने किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में चलने वाली विभिन्न कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत शिक्षकों को प्रोग्रेशन कार्य, 24 अप्रैल से होने वाला टीएनए परीक्षा, ई विद्या वाहिनी अनुश्रवण, नामांकन अभियान, बाल संसद गठन, जल संचय, प्रयास कार्यक्रम आदि की जानकारी दी। इसके अलावे विद्यालय का संचालन समय से नियमानुसार करने की बात कही। मौके पर अकाउंटेंट मोहन साव, प्रतिमा कुमारी, तुलसी कुमार, बीआरपी कृष्ण मुरारी शर्मा, सीआरपी राजू कुमार, नवनीत सिंहा, प्रेमचंद साव के साथ प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

पीएम श्री मध्य विद्यालय में बाल संसद का गठन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में बुधवार को बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें अमित कुमार दास को प्रधानमंत्री, प्रिंस कुमार को उप प्रधानमंत्री, रंजीत कुमार व राधिका कुमारी को सफाई मंत्री, चंदन कुमार को प्रार्थना मंत्री समेत अन्य का मनोनयन किया गया। मनानेनयन के बाद सभी कार्या व दायित्वों की जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय, शिक्षक सत्यदेव उपाध्यक्ष, शंभू रजक समेत अन्य मौजूद थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पीएचसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का नेतृत्व बीपीएम मारूफ खान ने किया। प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े सहीया साथी, बिटीटी आदि को फैमिली पालानिंग योग्य दंपति से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बीटीटी संतोष कुमार, सुचिता देवी, सरिता देवी, गिद्धौर व पत्थलगडा प्रखंड से सहिया साथी एवं सहिया आदि उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment