Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये 22 मामले, थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये 22 मामले, विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओ सन्नी राज व एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के अंचल व थाना के लिए आयोजित की गयी। जिसमें भूमि विवाद, घरेलू विवाद, पारिवारिक विवाद से संबंधित 22 मामले आये। भूमि विवाद मामले को अंचल अधिकारी को अग्रसित कर जल्द से जल्द समाधान करने को कहा गया। वही घरेलू व पारिवारिक मामले का थाना प्रभारी को जल्द से जल्द निष्पादन करने को निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में आपसी विवाद, जमीन संबंधी विवाद सहित अन्य विवादों के मामले को समाधान पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, भूमि संबंधित मामले को सुलझाया जाएगा। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी। मौके पर प्रमुख रोहन साव, पत्थलगड़ा सीओ उदल राम, कुंदा, लावालौंग, गिद्धौर सीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन

टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना परिसर में बुधवार को राज्यव्यापी जन शिकायत समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर की गई। उक्त शिविर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार, बीड़ीओ देवलाल उरांव, सीओ विजय दास, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश राम समेत अन्य मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल छः मामलों में से दो का निष्पादन मौके पर हीं कर दिया गया। वहीं शेष मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अनुसंधान किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment