Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप, अवैघ बालू लोड तीन ट्रैक्टर जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। वन विभाग और पुलिस ने में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ संयुक्त छापेमारी कर कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजगढ़ घाट (तुलबुल पंचायत) से अवैध बालू लोड़ तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोडरमा और चतरा के डीएफओ के निर्देश पर की गई। चौपारण रेंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर व इटखोरी थाने के सहयोग से यह बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार घाट से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही थी। सूचना के आलोक में उपरोक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने मुकेश प्रजापति, पिता स्व. प्रीतम प्रजापति, ग्राम चिल्हिया, सीता यादव, पिता स्व. विष्णी यादव व नंदू यादव, पिता स्व. धनेश्वर यादव दोनों निवासी तुलबुल के ट्रैक्टर का जब्त किया। तीनों ट्रैक्टरों को चौपारण रेंज कार्यालय लाकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी टीम में वन विभाग से कुलदीप कुमार, जैनेंद्र कुमार एवं छत्रपति शिवाजी के अलावा स्थानीय पुलिस कर्मी भी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment