Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त् के अध्यक्षता में हुई जिला पोषण समिति की बैठक, दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिसमें 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के थीम पर विभिन्न विभागों के कार्य दायित्व की क्रमवार जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें जीवन के पहले 1000 दिवस के महत्व पर स्वास्थ विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की भूमिका, गर्भवती धात्री की देखभाल हेतु समुदाय की जागरूकता हेतु जेएसएलपीएस के अंतर्गत एसएचजी की भूमिका, स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग चतरा को दिया गया। गर्भवती एवं किशोरियों में एनीमिया, माताओं की देखभाल एवं पोषण में पुरुषों की सहभागिता में पंचायती राज की भूमिका तथा स्थानीय खाद्य सामग्री मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ाने हेतु एग्रीकल्चर एवं फॉर्मर वेलफेयर विभाग को निर्देश दिए गए। पोषण ट्रैकर ऐप में लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने हेतु जनजागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन तथा बच्चों में मोटापे को नियंत्रण करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में स्क्रीन टाइम कम करने, आउटडोर प्ले को बढ़ावा देने, जंक-फास्टफूड के उपयोग को कम करने में स्वास्थ विभाग एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को व्यापक जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। पोषण समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीएफओ उत्तरी राहुल मीणा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला कृषि पदाधिकारी निखत प्रवीण, सिविल सर्जन दिनेश प्रसाद, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं क्षेत्रीय प्रबंधक समर कार्यक्रम आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment