टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड अंतर्गत शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण में जुटी मिलेनियम कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से बगैर तिरपाल ढंके वाहनों से मिट्टी की ढुलाई निर्धारित मानकों को ताक पर किया जा रहा है। जिससे आसपास का वातावरण जहां प्रदूषित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। बताया जाता है कि उक्त कंपनी द्वारा लॉ एंड ऑर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के बावजूद प्रशासन मूकदर्शी होकर सिर्फ तमाशा देख रही है। दरअसल पिछले दिनों क्षेत्र को तबाह और प्रदूषित करने का मामला जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में जब अरविंद सिंह द्वारा उठाया गया तब अंचल कार्यालय टंडवा द्वारा पत्रांक 80 दिनांक 24/01/2025 के माध्यम से अपर समाहर्ता चतरा को भेजी गई जांच रिपोर्ट बेहद हीं चौंकाने वाली थी। जांचकर्ता टीम ने स्वीकार किया कि भारी धूलकणों से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मजे की बात तो ये है कि इरकॉन कंपनी के प्रबंधक आरके सिंह द्वारा अंचलाधिकारी का फोन तक नहीं उठाया गया। ये साफ है कि मिलेनियम के पीछे इरकॉन कंपनी अपने ऊंचे पहुंच के बदौलत खुलेआम लॉ एंड ऑर्डर को क्षेत्र में चुनौती दे रहा है। निकाले जा रहे पत्थरों की तस्करी कर खनिज संपदाओं की लूट मचाई जा रही है।
शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण में जुटी मिलेनियम मचा रही तबाही, इरकॉन के संरक्षण में लॉ एंड ऑर्डर को दे रहा है खुलेआम चुनौती
By newsscale
On: April 8, 2025 1:01 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1230591
Total views : 3081924