Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर आंख फोड़ने वाला पति गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
शिकारीपाड़ा(दुमका)। पांच दिन पूर्व दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के असना गांव के समीप नदी किनारे एक 17-18 वर्षीया नाबालिग लड़की लुतिका का शव बरामद किया गया था। परिजनों ने मृतका के पति चंदन टुडू पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी जो रानीश्वर थाना क्षेत्र के दिगलपहाड़ी गांव का रहने वाला है। डेड बॉडी बरामदगी के बाद थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने केस के अनुसंधान कर्ता कैलेंदर साहू के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम का गठन किया था। पुलिस की इस टीम के द्वारा आरोपी पति चंदन टुडू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि पुलिस के पूछताछ मृतका का पति चंदन टुडू हत्या से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर जा दे दी है। एक सवाल यह भी है कि मृतिका का आँख कैसे फूटा। ग्रामीणों का कहना है कि शव नदी के किनारे मिला है और नदी में ऐसे कीड़े होते हैं जो आखं खा जाते हैं। पर इन संभावनाओं पर विराम लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यहां बता दें कि लूतिका अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो दूसरे दिन असना गांव के समीप द्वारिका नदी के किनारे उसका शव बरामद किया गया था। लूतिका के दाहिने आंख को फोड़ दिया गया था। इस निर्मम हत्याकांड के पीछे परिजनों ने उसके पति को आरोपी बताया था और यह भी जानकारी दी थी कि लतिका की साधारण शादी महज चार माह पूर्व हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment