कैरो/लोहरदगा: कैरो प्रखंड क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक गर्भवती दुधारू पशु की भी मौत हो गया है। जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी 16 वर्षीय मैरून ख़ातून पिता सकुर अंसारी अपने परिवार के साथ खेत मे रोपाई करने गये थे। दोपहर लगभग ढाई बजे तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुई जिससे मैरून खातून बेहोश हो गई। आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए लोहरदगा भेजा गया परंतु रास्ते मे दम तोड़ दिया। वही वज्रपात से टाटी गांव निवासी धधुवा उरांव की दुधारू पशु भैंस की मौत आसमानी बिजली गिरने से हो गई। किसान धधुवा उरांव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घर के सामने पेड़ के पास भैंस को बाँधकर खाने के लिए चारा देकर घर आये ही थे। अचानक आंधी तूफान के साथ बारिस हुई तेज गर्जन के साथ एक ही स्थान पर दो बार आसमानी बिजली गिरा जिससे गर्भवती भैंस की मौत हो गई। अंचल अधिकारी कमलेश उरांव ने बताया कि वज्रपात से होने वाले क्षतिपूर्ति नियमानुसार दिया जाएगा।
वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला व पशु की मौत…
By Anita Kumari
On: April 25, 2023 7:18 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1282129
Total views : 3157704