Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने चोरी की तीन बाईक के साथ बाईक चोर सरगना को किया गिरफ्तार…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
भंडरा/लोहरदगा। लोहरदगा और रांची जिला के सीमांत स्थित चट्टी पुलिस पिकेट के पास भंडरा पुलिस ने अंतरजिला बाईक चोर सरगना को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरकोपी थाना क्षेत्र के मूरकटी गांव निवासी अर्जुन महतो का 28 वर्षीय पुत्र अशोक महतो के रूप में किया गया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी के तीन बाईक भी बरामद की है। बरामद बाईक में जेएच 07 एफ 6109, जेएच 08 एफ 3896 और जेएच 01 सीएस 0270 शामिल है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस पिकेट के पास चोरी के बाईक के साथ उक्त चोर को खदेड़ कर पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किये जाने पर उसने अन्य बाईक चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उसके घर से ही दो अन्य चोरी की बाईक बरामद की। बताया जाता है कि लोगों ने जिस चोरी के बाईक को पिकेट के पास देखा था, वह समीप के ही झिको छावनीटोली निवासी लखन उरांव का था। जिसे देखते ही लोगों ने पहचान लिया। ग्रामीणों के अनुसार झीको गांव में मेघु उरांव के घर रात में बारात आया हुआ था। यहीं से चोर ने बाईक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment