Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रीकृष्ण विकास परिषद का 8 वां स्थापना वर्ष सह वार्षिक सम्मेलन में यादव महाजुटान होगा, अतिथियों को झारखंडी संस्कृति ढोल नगाड़े नृत्य के किया जाएगासाथ स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

रांची। धुर्वा में श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखंड आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों की समीक्षा बैठक मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने बताया कि बैठक में आगामी दिनांक 30 अप्रैल 23 को दिन के 10 बजे से धुर्वा YBN स्कूल सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण विकास परिषद का 8 वां स्थापना वर्ष सह वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली गई, तमाम लोगो से जिम्मेवारियों के विषय पर चर्चा किया गया, सभी लोगो ने आश्वस्त किया कि जवाबदेही अनुसार तैयारियां जोरों पर चल रही है। ज्ञातव्य है कि 30 अप्रैल 23 को YBN स्कूल धुर्वा में महासम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए परिषद द्वारा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित 50 प्रमुख लोगो का समूह बनाकर आयोजन समिति का गठन किया गया है। यादव ने कहा कि देश प्रदेश से आमंत्रित सभी अतिथियों को झारखंडी संस्कृति के तहत ढोल नगाड़े नागपुरी नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड दहल के राजनीतिक सचिव पूनम यादव झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सांसद गिरधारी यादव,सुखराम यादव,पूर्व सांसद साधु यादव,विधायक उमाशंकर अकेला, अमित यादव,सुदय यादव, झा0 बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष काजल यादव,यूपी के पूर्व मंत्री राजेश यादव, मोहित यादव,सागर यादव लोहिया एवं अनेक सामाजिक संगठन प्रबुद्ध नागरिक के अलावा कई डॉक्टर, प्रोफेसर सहित झारखंड के 24 जिलों से हजारों लोग शामिल होंगे । बैठक में सुरेश राय सुधीर गोप मैनेजर राय चंदेश्वर प्रसाद नंदन यादव सिंटू यादव रंजन यादव बबन यादव उमेश यादव सुनील यादव रामइकबाल चौधरी रामकुमार यादव कुंदन यादव ललन यादव विमल यादव विजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment