Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वाहन मालिकों ने सीसीएल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

On: March 19, 2025 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) बुधवार को ट्रक वाहन मालिकों की बैठक आम्रपाली परियोजना स्थित एक नंबर बैरियर की समीप कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता रंजन शर्मा व संचालन बद्री साहु ने किया। बताया गया कि पिछले दिनों 3 फरवरी को सीसीएल के आम्रपाली कोल प्रबंधन के साथ वार्ता में बनी सहमति को अब तक अमल में संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं लाया गया है। उक्त बैठक में मुख्य तौर पर 25 हजार टन से कम कोयले की ढुलाई ट्रकों से करने, ट्रकों से ढुलाई के लिए प्रतिदिन 4 सौ फार्मेट देने, कोल स्टाक खदान से उपर बनाने, अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला उपलब्ध कराने व विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के ट्रकों से ढुलाई हेतु रोड़ सेल के लिये प्रतिमाह तीन लाख टन कोयले का ऑक्शन कराने का आश्वासन दिया गया था। वहीं समुचित पहल नहीं होने से वाहन मालिकों ने क्षुब्ध होकर कोल डिस्पैच रोकने का निर्णय लिया है। हालांकि बैठक पंजी में आंदोलन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन मौखिक तौर वाहन मालिकों ने बताया कि वे 25 मार्च से जोरदार आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। मौके पर आशुतोष मिश्रा, रितेश सिंह, मुकेश यादव ,दिनेश्वर साहु, प्रकाश यादव, इन्द्रदेव साहु,अरुण कुमार, शंभू चौधरी समेत दर्जनों वाहन मालिक मौजूद थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment