Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चुट्टुपालू घाटी में भीषण हादसा, तीन की मौत हो, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल, एक दर्जन से अधिक गंभीर

On: April 25, 2023 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
रामगढ़। रामगढ़ जिले के चुट्टुपालू में अहले सुबह हुवे भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन से अधिक बिहार-बख्तियारपुर से झारखंड रांची जा रही एक बस में सवार चोटिल हो गए। वहीं 1 दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना स्थल पर पुलिस पहुच घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को क्रेन के माध्यम से घंटो मश्कत कर बीच रास्ते से हटाया गया। हालांकि इस दौरान करीब 4 से 5 घंटे तक रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 वनवे रहा ।
बिहार-बख्तियारपुर से रांची जा रही थी बस 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार-बख्तियारपुर से सोमवार रात 9 बजे रांची के लिए चली, इसी दौरान झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित एनएच 33 पर गड़के मोड़ के समीप रांची की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए बस में जोरदार टक्कर मार दी  जिसमें बस में सवार दर्जनों यात्री सड़क के किनारे घाटी में बस से बाहर गिर गए और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को घाटी और बस में से निकालकर सदर अस्पताल भेजा। इस हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रामगढ़ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया।
NHI का एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंची घटना स्थल पर
रामगढ़ के चुटकुलों में हुए सड़क हादसे में सबसे दुखद पहलू रहा कि NHI का एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक पुलिस विभिन्न साधनों से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दी थी। वहीं एनएचआई की लापरवाही के कारण ब्लैक स्पॉट के रूप में चयनित स्थलों पर दुर्घटना रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसके कारण लगातार दुर्घटना होते रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment