Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1.5 किलो के दुर्लभ बच्चे का हुआ जन्म, इसे देख डॉक्टर भी हैं हैरान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरायकेला-खरसावां। झारखंड में सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। ताजुब की बात सह है कि नवजात के एक पैर हीं है और लिंग भी नहीं है। साथ ही वजन डेढ़ किलो है। नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा हुई और उसे प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया गया। जहां महिला ने इस दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। नवजात का वजन बहुत कम होने के कारण उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम में विषज्ञय नवजात का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर भी इस केस को मेडिकल क्षेत्र के लिए दुर्लभ और अनोखा मामला माना है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्रहण दोष के कारण ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment