Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी परियोजना से विस्थापित क्षेत्र के ट्रक मालिकों ने सांसद को सौंपा पत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) रविवार को प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर आये सांसद काली चरण सिंह को एनटीपीसी परियोजना से विस्थापित क्षेत्र के ट्रक वाहन मालिकों ने पत्र सौंपकर 16 फरवरी से परियोजना प्रबंधन द्वारा फ़्लाई एश की लोडिंग पर रोक लगाये जाने से क्षुब्ध होकर उक्त मुद्दे पर समुचित संज्ञान लेने का आग्रह किया। पत्र में कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा ट्रकों में फ्लाई ऐश के लोडिंग पर रोक लगाये जाने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आगे बताया गया कि प्रबंधन को उन्होंने अपनी बेशकीमती जमीनें देकर जीविकोपार्जन हेतु ट्रक खरीदा है। वहीं इस कुनीति से उनके समक्ष घोर संकट उत्पन्न हो गया है। चार सूत्री मांगों में ट्रकों का परिचालन पुनः शुरू करने,ट्रक व हायवा में अंदर लोडिंग देने, प्रबंधन द्वारा कांटा स्लिप देने व सुखा राख उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। आवेदन- पत्र में मो. साबिर, आफताब आलम, रुपेश यादव,अलीम,मुकेश महतो,चुमन यादव,संजीत उरांव,झमन महतो,मो. कासिम समेत अन्य के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment