Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग किशोरी की सिरकटी लाश मिली नदी किनारे, दंग रह गई पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में एक ऑनर किलिंग का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार परिजनों ने पहले नाबालिग किशोरी की गला दबाकर हत्या की। फिर उसके शव को 8 दिन तक सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखने के बाद किशोरी के शव को नदी किनारे ले जाकर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद धड़ को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया। इतना ही नहीं कांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे खुद इसका सनहा दर्ज करवाने के लिए थाना भी पहुंच गये। पुलिस ने जांच शुरू की, तो इनकी रूह कंपा देने वाले मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता और उसके 2 भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रूह कंपा देने वाली घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोली में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। नाबालिग के भाई ने ही 5 फरवरी को थाने में आवेदन दिया था। जिसके आधर पर कांड 07/2025 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को लापता लड़की के घर पर नये सेप्टिक टैंक के निर्माण की जानकारी मिली। उसके बाद मृत किशोरी के परिजनों से कई बार पूछताछ की गयी। जिसमें मृतका के परिजन अपने ही जवाब में उलझते गये और अंत में उन्हें यह स्वीकार करना पड़ा कि उन्होंने ही निभा कुमारी की हत्या की है और उसके शव को नदी किनारे ले जाकर गाड़ दिया। एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गयी साईकिल, बोरी, टांगी पुलिस टीम ने बरामद किया। साथ ही हत्या करने के बाद शव को जिस सेप्टिक टैक में छिपाया गया था, वहां से मृतका के सिर के बाल भी बरामद किये गये।

युवक से फोन करना भारी पड़ा किशोरी को

ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली उक्त घटना कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र ब्रह्मटोली में रहने वाली 17 साल की निभा कुमारी की है। किशोरी किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। जिससे नाराज उसके परिजनों ने गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। निभा कुमारी के पिता मदन पांडेय 73 वर्ष और भाई नीतीश पांडेय 36 वर्ष और ज्योतिष कुमार पांडेय 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंचखेरो नदी के किनारे 12 फरवरी को मिला था शव

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लापता नाबालिग की खोजबीन कर ही रही थी, इसी बीच 12 फरवरी को पंचखेरो नदी के जमुनिया घाट के किनारे बालू में गड़े एक शव की जानकारी टीम को मिली। उसके बाद जांच-पड़ताल में पता चला कि यह वही लड़की है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हांलाकी परिजनों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया गया, तो परिजनों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया।

भाई ने बहन की हत्या करने के बाद दर्ज कराया था सनहा

बहन की हत्या कर शव को छिपाने के बाद थाने में किशोरी के लापता होने का सनहा भी दर्ज कराया। सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गयी थी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके पिता ने 10-11 फरवरी की रात को सेप्टिक टैंक से शव को निकाला और पंचखेरो नदी के जमुनिया घाट के किनारे ले गये। जहां मृतका के पिता ने अपनी बेटी का सिर काट उसके धड़ को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया। एसपी ने बताया कि फिलहाल मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि जंगली जानवर किशोरी के सिर को खा गये होंगे़। हालांकि पुलिस मृतका के सिर बरामद करने की हर संभव प्रयास करने के साथ आगे जांव में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment