Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: April 23, 2023 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

https://youtu.be/uxJsEjATCi4

चतरा/टंडवाः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई। पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ और चतरा के सीमांत क्षेत्र होशिर गांव के पास थाना प्रभारी गोविंद कुमार के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने लगे, तो थाना प्रभारी ने पीछा कर दोनो को गिरफ्तार कर जांच की तो उनके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया गया। वहीं पूछताछ के दौरान दोनो में अपने अन्य साथियों का नाम बताया, जिसके बाद विशेष अभियान चलाकर एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अविनाश कुमार, रितिक कुमार और प्रेम कुमार सिंह रामगढ़ जिला के पतरातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हथियार व गोली के साथ दो मोबाईल, दो मोटरसाइकल भी जप्त किया गया है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उक्त अपराधी एक गिरोह बनाकर सड़क लूटपाट और छिनतई जैसी घटना को अंजाम देने का काम करते थे। पिपरवार में भी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे थे। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में एसडीपीओ व थाना प्रभारी के साथ पुअनि दिलीप कुमार बास्की, पुअनि रूपेश कुमार महतो, पुअनि आनंद खण्डैत एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment