Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कल्याण रुद्र महायज्ञ शिवलिंग प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 28 से

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखंड के पतगच्छा गांव में आगामी 28 अप्रैल से लेकर चार मई तक कल्याण रुद्र महायज्ञ शिवलिंग प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। आयोजक टीम में शामिल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस अनुष्ठान में कई विद्वान शामिल होंगे। अनुष्ठान के तहत 28 अप्रैल को सर्व प्रायश्चित जल यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना, 29 मई को देवताओं का आवाह्न, प्रतिष्ठा पूजन, हवन, तीन मई को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा और चार मई को यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी होगा। इसके अलावे रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। रुद्र यज्ञ समिति पतगच्छा द्वारा सभी अनुष्ठान आयोजित कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूद्र यज्ञ संपूर्ण पापों का निवारण करने वाला है। रूद्र होम समस्त मनाेकामनाओं को पूरा करने वाला है। यह सर्वत्र शांति प्रदानकर्ता है। रूद्र यज्ञ आशुतोष भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण यज्ञ है। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में सभी लोग जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment