Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ के युवा प्रकोष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव, शामिल हुए विधायक, डीएसपी व अन्य

On: April 22, 2023 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

महेश कुमार प्रजापति/आनंद कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

इटखोरी(चतरा)। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ के युवा प्रकोष्ठ द्वारा भगवान परशुराम का जन्म उत्सव समारोह पूर्वक शनिवार को इटखोरी प्रखंड के परसौनी पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नजदीक मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, विशिष्ट अतिथि बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष खड़े होकर विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। मंच संचालन कैलाश पांडेय, अधिवक्ता इंदु भूषण पांडेय व भोला नाथ पांडेय ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दास ने कहा कि भगवान परशुराम का पहली बार भव्य जन्म उत्सव मनान सनातन लोगों में बेहतर संदेश दिया गया है। भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के लिए हीं नहीं सभी सनातनी के आराध्य हैं। विधायक दास ने उक्त स्थल पर अपने फंड से 10 लाख रुपए की लागत राशि से सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। वहीं बरही के पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार के रूप में जाने जातें हैं। उन्होंने हर संभव अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जिप सदस्य सरिता देवी, चौपारण भाग एक के जिप सदस्य राकेश रंजन, श्याम प्रसाद सिंह, श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज के केंद्र अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित रामेश्वर पांडेय, महासचिव राम किशुन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर, भाजपा के मृत्युंजय सिंह, कैलाश सिंह, राजेंद्र राम, सुधीर राय और अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ बेढना केंद्र द्वारा उक्त स्थल पर श्रोत्रिय भवन की आधार शिला भी रखी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महासचिव अनुज कुमार पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, बिनोद पांडेय, कुलदीप पांडेय, सीमांत पांडेय, पंकज पांडेय, प्रदीप पांडेय, बासुदेव पांडेय, सुनील पांडेय, भोला पांडेय, सचिदानंद पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, संदीप पांडेय आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के दिशानिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पालकोट थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे अवैध गांजा का जखीरा 132 किलोग्राम एवं दो वाहनों सहित चार मोबाइल सेट एवं गांजा तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Leave a Comment