Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिवसीय शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर किया ध्वजा रोहण किया गया

On: April 21, 2023 10:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

पत्थलगड़ा(चतरा)ः पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बोगासाड़म गांव में आगामी 30 अप्रैल से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में शुक्रवार को ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजा रोहण यज्ञाचार्य पंचानन पाण्डेय के मार्गदर्शन में मुख्य पुजारी चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा पूरे विधि विधान से कराया गया। ज्ञात हो की बोगासाड़म गांव के ग्राम देवी मण्डप प्रांगण में नवनिर्मित शिव व हनुमान मंदिर में शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किय़ा गया है। महायज्ञ का शुभारंभ 30 अप्रेल को जलयात्रा के साथ होगा व 4 मई को समापन किय़ा जाएगा। यज्ञ की तैयारी को लेकर समिति के सदस्य व ग्रामीण दिन रात लगे हुवे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया की यज्ञ के दौरान रात्रि में श्री राम कथा प्रवाचिका मानस विदुषी रुचि शुक्ला व वाचस्पति अनिल के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन व 4 मई को भक्ति जागरण का आयोजन किय़ा जाएगा। ध्वजा रोहण कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश प्रसाद, महासचिव उदय नाथ पाठक, सचिव गिरधारी रजक, कोषाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रसाद, सोमनाथ प्रसाद, दिनेश्वर राम, रामअवतार राम, बसंत प्रसाद, रघुवीर प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment