टंडवा (चतरा): गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विधायक उज्जवल दास की मौजूदगी में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ देवलाल उरांव व संचालन भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय द्वारा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान गाडी़लौंग के खाता 161 में अवैध अतिक्रमण के मामले पर काफ़ी गहमागहमी छाया रहा जिसपर राजस्व विभाग को समुचित जांच व कार्रवाई के निर्देश दिये गये। वहीं शहीद चौक से भारी वाहनों के बेधड़क परिचालन के कारण आमजनों को हो रही समस्याओं को रखकर अविलंब रोक लगाने की मांग की गई । इसके साथ हीं, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कुछ पदाधिकारियों को फटकार लगाया गया।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुदीप कुमार, रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना,बीपीओ सुबोध पासवान, भाजपा नेता उदय पांडेय समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
प्रखंड सभागार में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, मौजूद रहे विधायक
On: February 9, 2025 10:53 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1271294
Total views : 3140397