टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में संचालित दो महारत्न कंपनियां सीसीएल और एनटीपीसी के कार्य गुणवत्ता पर लोग सशंकित दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए सर्वाधिक बड़े वजहों की बात करें तो सिविल वर्क में लगभग 50ः से भी ज्यादा कम रेट में काम लेकर भी संवेदक काफी मुनाफा अर्जित कर ले रहे हैं । ठेकेदारों के बचत और कमीशन को काटकर देखा जाये तो धरातल पर हो रहे कार्य की गुणवत्ता में आमलोगों के सशंकित होना पूरी तरह से स्वाभाविक हीं है। कयास तो ये लगाया जाता है कि स्थानीय प्रबंधन यहां कार्य गुणवत्ताओं के परख में मौनव्रत साधने की परंपरा को बरकरार रखे हुवे है जिससे अनियमितताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भनक तक नहीं लग पाता है। यही वजह है कि इन दिनों बड़े पैमाने पर टेंडर लेने की होड़ में दूर- दराज के ठेकेदारों की भी दिलचस्पी बढ़ी है। हां , इससे चिंता की लकीरें सिर्फ और सिर्फ एक हीं तबके में विशेष तौर पर दिखाई देता है जो पिछले एक दशक से यहां नियमित काम कर रहे थे। वैसे ठेकेदारों के माथे पर शिकन साफ दिखाई देता है जो भारी प्रतिस्पर्धा के कारण एकछत्र राज करने के उनके मंसूबों पर अब ग्रहण लगने लगे हैं।
आकर्षित कर रहा है संवेदकों को सुलभ मजदूर और सस्ता बालू
धूल फांकने के लिए मजबूर कामगार पेट पालने के लिये स्थानीय परियोजनाओं में हीं काम करना उचित समझते हैं। वहीं डेरा जमाये सैंकड़ों प्रवासियों के जत्थों द्वारा सदैव ताक में बैठा रहना स्थानीय कामगारों के अवसरों में सदैव चुनौती बना रहता है।इसी स्थिति का बड़ा फायदा यहां संवेदक भी भुनाते हैं। दूसरी ओर, बांग्ला ईंट और क्षेत्रीय नदियों में मौजूद बालू का प्रचुर भंडार साथ हीं सुलभ तरीके से धनोपार्जन का उन्हें सुनहरा मौका देता है।
भारी बचत और भयमुक्त वातावरण संवेदकों को कर रहा आकर्षित
प्रशासन की सख्ती और प्रयासों से यहां का भयमुक्त वातावरण तथा अधिकारियों का संवेदकों के प्रति उदारवादी नीति ठेकेदारों के विशेष आकर्षण में शामिल अन्य कारणों में से हीं एक है। वहीं सुलभ सस्ता संसाधन और निर्धारित टेंडरों में 50 से 70 प्रतिशत के मार्जिन से कमाई वाला अवसर भी उन्हें खूब प्रेरित करता है।


















Total Users : 1271294
Total views : 3140393