गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत जेएसएलपीएस के तहत जुड़कर महिलाएं सशक्त एवं स्वयं रोजगार से जुड़कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। बताते चलें कि गिद्धौर प्रखंड में जेएसएलपीएस की शुरुआत 2018 ई से हुआ और अब तक 497 समूह बन चुका है। जिसमें कुल 6120 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और लगभग 4000 से ज्यादा महिलाएं सशक्त हो स्वरोजगार से जुड़ गई हैं। इसका मुख्य कारण समूह को बैंक द्वारा सीसी लिकेज देना। प्राप्त जाकनारी के अनुसार पहले फेज में 497 समूह में 497 समूह को सीसी लिंकेज दिया जा चुका है। दूसरा फेज में 350 समूह को एवं तीसरे फेज में 70 समूह को लोन की राशि प्राप्त हो चुकी है। समूह से जुड़ी महिलाएं समुह से कर्ज लेकर स्वयं को सशक्त करते हुए बैंक में सीसी लिंकेज भी वापस कर रही हैं। जेएसएलपीएस से जुड़कर हडिया-मडिया बनाने वाली महिलाएं अब फूलों झानो के तहत पहले, दूसरे, तीसरे व चौथा फेज में लगभग 80 लाभुकों को लाभ दिया जा चुका है। जिसमें 56 महिलाओं को 11 महीने की ब्याज छुट दी गई है। जिससे महिलाएं और बेहतर तरीके से सशक्त हो रही हैं। समूह से जुड़कर सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। जेएसएलपीएस के तहत बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह का भी गठन किया जा रहा है। जिसमें 55 से 60 वर्ष की महिलाओं को एवं बुजुर्गों को जोड़ा जा रहा है। जिन्हें चक्रीय निधि के तहत 30000 का लाभ भी दिया जाएगा।