Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

2 लाख में नाबालिग बेटी ने मां पर राजस्थान के युवक के पास बेचने का लगाया अरोप, 3 महीने पहले अधेड़ युवक के साथ हुई शादी, ससुराल छोड़ मायके पहुंची नाबालिक, ससुराल जाने से किया इंकार, मिलने पहुंचे पति और ससुर को पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

कोडरमाः जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद में बाल विवाह और बाल तस्करी का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस चाईल्डलाइन और सीडब्ल्यूसी के सहयोग से मामले को खंगालने में जुटी है। 15 साल की नाबालिग लड़की का 3 महीने पहले राजस्थान के एक युवक के साथ शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद युवक नाबालिग के साथ मारपीट करता था और लड़की ससुराल से भागकर मायके असनाबाद पहुंच गई, तो मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने कम उम्र में ही जबरदस्ती राजस्थान के युवक के साथ शादी कराने का आरोप अपनी मां और बुआ पर लगाते हुए 2 लाख में बेचने की भी बात कही है। मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को हुई तो सीडब्ल्यूसी को सूचना देते हुए पुलिस के सहयोग से नाबालिग का रेस्क्यू किया गया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी रचाने वाले युवक और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं नाबालिक की बड़ी बहन की शादी भी राजस्थान में होने की बात सामने आई है। सीडब्ल्यूसी सदस्य शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नाबालिक लड़की का बयान दर्ज कराया जा रहा है, मामला बाल विवाह और बाल तस्करी से जुड़ा है, जिसमें जांच के बाद कारवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment