झारखण्ड/गुमला -प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला के घाटो बगीचा स्थित शाखा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया। मौके पर संस्था की संचालीका राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जीवन एक बार का था कि मुझे पढ़ने का समय मिले तो मैं पढ़ने से कही अधिक मन को एकाग्र करने में समय दूंगा। उपरोक्त कथन से भाव यह है कि वर्तमान समय मनुष्य का मन बहुत भटक रहा है और भटकता मन आज तनाव का मुख्य कारण है। साथ ही इस अवसर पर संस्थान में राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई और सभी को भगवान श्री रामचन्द्र जी की जीवन कहानी बताई गई और अपने जीवन को श्री राम के जैसा बनाने की बात कही गई। इसी दौरान सभी ने संकल्प लिया कि हमें भारत में रामराज्य लना है। और स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए भारत को स्वर्णिम बनाना है। पूरे भारतवर्ष में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है ,इसी तारतम्य में कार्यक्रम में विद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के ममता, बी के कुसुम, बीके अमित भाई, बीके संजय भाई, उत्तम ,रघु भाई, विश्राम, भगवती माता, कुंती माता सीमा माता तथा अन्य भाई बहनों के सहभागिता रही।