एसडीओ एवं बीडीओ ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन का किया निरीक्षण

0
66

सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है। इस निमित भौतिक सत्यापन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज ने की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, अनुमंडल कर्मी और प्रखंड कर्मी मौजूद रहे। एसडीओ ने सेरेनदाग, एदला और डाड़ी सहित अन्य पंचायतों में निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों के भौतिक सत्यापन से संबधित कार्यों का निष्पादन समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया।