शिव महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़

newsscale
1 Min Read

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय विराट शिवगुरु महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव गुरु से दया मांग व हर-हर भोला, हर-हर भोला के भजन से किया गया। आयोजन शिव शिष्य इकाई परिवार कुंदा की ओर से किया गया था। वही कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को बुक्के देकर स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओ ने कहा की भगवान शिव को आदिगुरु या आदियोगी के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव से ही योग, धर्म-कर्म, वैदिक ज्ञान का उद्गम हुआ था। शिव को जन-जन के गुरु मानने के साथ ही शिव को आदिगुरु और सृष्टि का पहला गुरु भी माना जाता है। शिव की पूजा-आराधना से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में मुखिया मनोज कुमार साहु, पंच सदस्य दिव्या भोक्ता समेत भारी संख्या में शिव भक्त शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *