कान्हाचटी(चतरा)। शुक्रवार को कान्हाचटी प्रखंड मुख्यालय स्थित सायल बगीचा में उपेक्षितों के रहनुमा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आगामी 24 जनवरी को भव्य तरीके से जयंती मानने को लेकर अखिल भारतीय नाई संघ कैंडी परगना की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष उमेश ठाकर एवं सचिव शिवशंकर ठाकुर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता किशोर ठाकुर एवं संचालन चंद्रदेव शर्मा ने किया। बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती कैंडी परगना में बड़े भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लेते हुए एक समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं सचिव ओम प्रकाश शर्मा को बनाए जाने के साथ बीस सदस्यीय समिति का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया की 25 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर स्मपूर्ण जिले के समाज के लोगों के मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में समाज के लालो ठाकुर, नेमन ठाकुर, केदार ठाकुर, उदय ठाकुर, योधी ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, संजय ठाकुर, चंद्रदेव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राहुल शर्मा, राजेश ठाकुर, जनकीशोर ठाकुर, मनोज शर्मा, अनिल ठाकुर, इंद्रदेव ठाकुर, सागर ठाकुर, रंजन ठाकुर, बिनोद शर्मा व बालचंद ठाकुर आदि शामिल थे।
अखिल भारतीय नाई संघ के बैठक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, उपेक्षितों के रहनुमा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भव्य तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

By newsscale
On: January 10, 2025 10:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1186686
Total views : 3021461