Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

On: January 8, 2025 11:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम आयोजन के हर एक बिंदु पर विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2025 का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने एक-एक कर सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी कई निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उपायुक्त द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियों, राष्ट्रगान, प्रेड निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने को लेकर भी निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बिनिता कुमारी, नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

19 जून से 03 जुलाई तक जिले की सभी पंचायतों का भ्रमण करेंगे दो अत्याधुनिक प्रोजेक्टर वाले वाहन

700 से अधिक जियो टैगिंग के बाद सूची में बचे सिर्फ 150 नाम; मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जुटे ग्रामीण, आपसी भाईचारे और परंपरागत तरीके से पर्व मनाने का लिया संकल्प

बीडीओ की अध्यक्षता में हुई स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की मासिक बैठक

रात में घर के बाहर बंधे थे मवेशी, सुबह चारा देने पहुंचे किसान के उड़े होश, ₹60 हजार का नुकसान

खंभे के पास स्थित थे कई घर, लाइन कटने के बाद बुझी आग, बॉक्स जलकर राख

पंचायत भवन, स्कूल और मंदिर के निकट नियमों को ताक पर रख चल रहा खनन, करोड़ों की रॉयल्टी जालसाजी की जांच की मांग

बदनामी के डर से परिजनों ने नहीं दर्ज कराया था केस, पुलिस ने भनक लगते ही की त्वरित कार्रवाई

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश, 2 किलो अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

*झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया एवं धरना प्रदर्शन करते हुए झारखंड सरकार को लेकर आक्रोश जताया*

चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग  पदाधिकारी के साथ बैठक की – जीएसटी वाले व्यापारियों को जेपीटी अनिवार्य 24 को पुनः कैंप का आयोजन*

Leave a Comment